Aarti Guru Ravidass Hindi

नामु तेरी आरती मजनु मुरारे,
हरी के नाम बिनु झूठे सगल पसारे |

नाम तेरा आसनो नाम तेरा उरसा,
नाम तेरा केसरो ले छीटकारो |

नाम तेरा अम्भुला नाम तेरा चंदनोघसि,
जपे नाम ले तुझहि कउ चारे |

नाम तेरा दीवा नाम तेरो बाती,
नाम तेरा तेल ले माही पसारे |

नाम तेरे की ज्योति जगाई,
भइलो उजियारो भवन सगलारे |

नाम तेरो तागा नाम फूल माला,
भार अठारह सगल जूठारे |

तेरो कियो तुझ ही किया अरपउ,
नाम तेरा तुहि चंवर ढोलारे |

दस अठा अठसठे चारे खानी,
इहै वरतणि है सगल संसारे |

कहे रविदास नाम तेरी आरती,
सतनाम है हरिभोग तुम्हारे |